बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर गणेश आचार्य ने शनिवार को नमो घाट पर अपनी आगामी फिल्म ‘गणेश: डस्ट टू स्टारडम’ के शिव भक्ति गीत ‘बम बम’ का अनावरण किया। इस दौरान घाट पर भक्ति संगीत का माहौल रहा। इसके बाद उन्होंने दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भी हिस्सा लिया। गणेश आचार्य ने कहा कि काशी और यहां की संस्कृति का उनके करियर में विशेष योगदान रहा है। जुनैद कुमार और कल्याण वसंत ने गीत को आवाज दी है। इसके बोल गणेश आचार्य ने लिखे हैं। फिल्म 11 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी।