लक्सा थाना क्षेत्र के गिरजाघर स्थित एक होटल के किचन में आग लग गई। कर्मचारियों ने 112 नंबर पर सूचना देने के साथ होटल में रखे अग्निशमन उपकरणों का प्रयोग कर आग पर काबू पा लिया। बताया गया कि होटल कर्मचारियों को आग से बचाव का प्रशिक्षण मिला था। सूचना पर फायर ब्रिगेड के भेलूपुर अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।