फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जातिसूचक गालियां देने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

वाराणसी में सिगरा थाना पुलिस ने 22 वर्षीय पीड़िता से दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने तथा जातिसूचक शब्द बोलते हुए जान से मारने की धमकी देने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली है। पुलिस के अनुसार, अमूल डेयरी के पास से मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मनोज मौर्या (उम्र लगभग 28 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त मूल रूप से मण्डुवाडीह के गेट नंबर 3 का रहने वाला है और वर्तमान में अन्नपूर्णा नगर कॉलोनी (सिगरा) में रह रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें