दीपावली का त्योहार परिवार के साथ मनाने के लिए दूसरे शहरों में रहने वाले बनारसियों की घर वापसी शुरू हो गई है। कैंट रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को यात्रियों की भारी भीड़ दिखाई दी। ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों में त्योहार को लेकर उत्साह दिखा। स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई।