फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना दल कमेरावादी की रोजगार यात्रा शुरू, 8 दिसंबर को विधानसभा घेराव

अपना दल कमेरावादी ने प्रदेशव्यापी 'रोजगार एवं भागीदारी यात्रा' शुरू की है। यह यात्रा "रोजगार एवं भागीदारी नहीं, तो सरकार नहीं" के नारे के साथ निकाली जा रही है। सिराथू विधायक डॉ पल्लवी पटेल इस यात्रा का स्वयं मोटरसाइकिल चलाते हुए नेतृत्व कर रही हैं। गुरुवार को सारनाथ वाराणसी से यह यात्रा पूर्वाह्न 11:00 बजे शुरू हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा प्रदेश के विभिन्न जनपदों से होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। 8 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। सारनाथ स्थित सुहेलदेव पार्क तिराहा पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। यात्रा शिवपुर, अजगरा और रोहनिया विधानसभा क्षेत्रों से गुजरी। रमना में रात्रि विश्राम किया गया। शुक्रवार को यह यात्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय विधानसभा में चलेगी। इसके बाद मिर्जापुर के चुनार विधानसभा में पहुंचकर रात्रि विश्राम होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें