पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को पुराने छात्रों का जुटान हुआ। चार से 5 दशक बाद स्कूल के पुराने साथियों से मिलकर सबके चेहरे खिले नजर आए। गीत संगीत के बीच सभी पुरानी यादों में खोए नजर आए। इस मौके पर कॉलेज के स्थापना का 150वां वर्ष भी मनाया गया। वहीं स्कूल की स्मारिका का भी विमोचन हुआ। कॉलेज के प्रेक्षा गृह में पुनर्मिलन समारेाह की शुरूआत विद्यालय की प्रार्थना से हुई।