फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल से बंद स्कूल कागजों पर चालू, आप नेता संजय सिंह ने साधा निशाना

Pragati Chand Updated Wed, 02 Sep 2026 06:41 PM IST

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कोनिया क्षेत्र के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के तीन साल से बंद होने के बावजूद कागजों पर संचालित दिखाए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने मंगलवार को तेलियाबाग स्थित पटेल धर्मशाला में पत्रकारों से बात की और इसे ''प्रशासनिक धोखाधड़ी करार दिया। संजय सिंह ने कहा कि जो स्कूल जमीन पर बंद हैं, वह सरकारी पोर्टल यू-डायस पर आज भी संचालित कैसे दिख रहे हैं। जब प्रवक्ता मुकेश सिंह ने इस फर्जीवाड़े को उजागर किया और स्कूल की बदहाली का वीडियो बनाया तो प्रशासन ने उनके साथ माफिया जैसा व्यवहार किया। उन्हें गिरफ्तार कर लिया। तीन साल बीत जाने के बाद भी स्कूलों की मरम्मत पूरी नहीं हो पा रही है। जैसे स्कूलों में हीरे-मोती जड़े जा रहे हैं जो ताजमहल से भी ज्यादा समय ले रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें