फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सुल्तानपुर में देवी-देवताओं के स्वरूप में नृत्य और आपत्तिजनक झांकियों पर रोक की मांग

धार्मिक आयोजनों में देवी-देवताओं के स्वरूप में नृत्य और आपत्तिजनक झांकियों पर रोक लगाने की मांग को लेकर कटका क्लब सामाजिक संस्था एवं मिशन जारी टीम के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति जैन को ज्ञापन सौंपा। संस्था अध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्र ‘विनम्र’ ने कहा कि ऐसे आयोजनों से धार्मिक भावनाएं आहत होने की आशंका रहती है। धार्मिक प्रतीकों और देवी-देवताओं के स्वरूप की गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। मिशन जारी टीम के मनोज कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द को ध्यान में रखते हुए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। ज्ञापन में ऐसे नृत्य व प्रदर्शनों पर रोक लगाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही जिलाधिकारियों व पुलिस प्रशासन को निगरानी और शिकायत पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में कथा वाचक शनि मिश्र, प्रांजल मिश्र, बृजेंद्र मिश्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें