फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सुल्तानपुर में परिजनों के इनकार पर किशोरी टावर पर चढ़ी, 2 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

एक किशोरी नाबालिग प्रेमी से शादी की जिद पर अड़कर 60 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। मां मौके पर पहुंचकर उसे नीचे उतरने के लिए चीखती रही लेकिन उसने न उनकी एक सुनी और न ही स्थानीय पुलिस की। अंत में सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर के समझाने के बाद करीब वो दो घंटे बाद टॉवर से नीचे उतरी। ये पूरा मामला चांदा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम 7 बजे के आसपास हुआ। 15 वर्षीय किशोरी गांव के खेत में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीण भी वहां जुट गए। जानकारी के मुताबिक, किशोरी का गांव के ही एक नाबालिग लड़के से दो वर्षों से प्रेम प्रसंग था। धवार शाम करीब 7 बजे किशोरी ग्राम प्रधान के खेत में लगे टावर पर चढ़ गई। इसके बाद प्रेमी घर छोड़कर चला गया। पुलिस और स्थानीय लोग किशोरी को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश कर रहे। अंत में फायर ब्रिगेड की टीम बुलाई गई। करीब 2 घंटे बाद रात 9 बजे वो नीचे उतरी। उसने फिर यही कहा कि प्रेमी से उसकी शादी कराई जाए और कोई उसका विरोध नहीं करे। सीओ ऋतिक कपूर ने बताया कि पुलिस को यह सूचना मिली कि लगभग 15 वर्षीय एक लड़की व्यक्तिगत कारणों से मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई है। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंची तथा फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी और एंबुलेंस को मौके पर पहुंचाया गया। पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा बातचीत कर लड़की को समझाया-बुझाया गया तथा उसे सकुशल नीचे उतार लिया गया है। आवश्यकतानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें