फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सुल्तानपुर: बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल बोले- सहारनपुर में मस्जिद पर कार्रवाई गलत

सुल्तानपुर: बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने बुधवार को जिले में पहुंचे। मुरादाबाद में मस्जिद पर कार्रवाई के आदेश को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि यह संविधान के खिलाफ है। पाल बुधवार को सुल्तानपुर में बसपा की जिला स्तरीय बैठक में पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से बात की। उन्होंने सहारनपुर में मस्जिद तोड़े जाने का जिक्र किया। पाल ने कहा कि बहन जी (मायावती) ने तब भी कहा था कि जब बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान में सभी जाति और धर्मों को सम्मान दिया है, तो किसी भी धार्मिक स्थल या संस्था को नुकसान पहुंचाना गलत है। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि वे सपा-कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं, लेकिन भाजपा पर नहीं, तो पाल ने कड़े तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि वे भाजपा सरकार से भी सवाल पूछते हैं। उन्होंने नीट पेपर लीक और युवाओं के साथ हो रहे धोखे का मुद्दा उठाया। पाल ने कहा कि वे सत्ता और विपक्ष दोनों से सवाल करेंगे, खासकर जब बहुजन समाज के लोगों का सम्मान छीना गया हो। पाल ने अखिलेश यादव द्वारा छात्र सभा के लिए नई ड्रेस कोड पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि सपा नीला पहनाए या खुद नीला पहने, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने आरोप लगाया कि जब सपा सत्ता में थी, तब उन्होंने बैकलॉग भर्ती पर रोक लगाई, एससी समाज की ठेकेदारी का आरक्षण छीना और प्रमोशन के आरक्षण का बिल फाड़ दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि सपा सरकार ने प्रमोट हुए अधिकारियों का डिमोशन करवाया। इसके अलावा, बाबा साहब और भीम साहब के नाम पर बने जिलों और मेडिकल कॉलेजों के नाम बदलकर अपमान किया। पाल ने कहा कि यह नीली टी-शर्ट सिर्फ ड्रामा है, इससे कुछ नहीं होगा। उन्होंने सरकार से युवाओं का ध्यान रखने और उनके साथ अत्याचार न करने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें