फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय सिंह 13 को घोरावल में करेंगे जनसभा, स्थानीय मुद्दों पर करेंगे संवाद

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह 13 अक्तूबर को घोरावल विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। मंगलवार सुबह 11 बजे करमा क्षेत्र के पापी (करकी माइनर) स्थित मां विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज में सभा आयोजित होगी। इसमें जिले की प्रमुख समस्याओं को लेकर जनता से सीधा संवाद किया जाएगा। शनिवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में आप के जिला संगठन प्रभारी ज्योति जंग सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनसभा में छात्रों और युवाओं की शिक्षा, बेरोजगारी, विंध्य एक्सप्रेस-वे से प्रभावित किसानों के मुआवजे और पुनर्वास का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही जिले की फैक्ट्रियों में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की जरूरत पर भी चर्चा होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें