मुकदमों के लंबे इंतजार के बीच शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत कई लोगों के लिए राहत लेकर आई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित लोक अदालत में एक ही दिन में 89805 मामलों का अंतिम रूप से निस्तारण किया गया। इन मामलों में कुल 32 करोड़ 13 लाख 59 हजार 534 रुपये की समाधान राशि रही। बड़ी संख्या में लोगों को वर्षों से चल रहे विवादों से समझौते के आधार पर छुटकारा मिला।