फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चालकों की आंखों और स्वास्थ्य की हुई मुफ्त जांच, VIDEO

यातायात माह नवंबर के तहत शुक्रवार को रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में टोल प्लाजा से पहले स्थित तिराहे पर वाहन चालकों के लिए निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आयोजित शिविर में वाहन चालकों की आंखों और स्वास्थ्य की जांच की गई। एएसपी ऑपरेशन ने शिविर में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया। इस पहल का उद्देश्य वाहन चालकों को दृष्टि और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान यातायात पुलिस ने चालकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें