संचारी रोगों की रोकथाम के लिए बृहस्पतिवार से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हो गया। डीएम चर्चित गौड़ ने ग्राम मारकुंडी से अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के बाद डीएम खुद गांव की गलियों में पैदल पहुंचे और ग्रामीणों से संवाद कर स्वच्छता, जलजमाव की रोकथाम और बीमारी के लक्षण दिखने पर समय से जांच कराने के लिए जागरूक किया।