फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सीतापुर में महिला की हत्या का आरोपी 72 घंटे में गिरफ्तार, 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर दबोचा

रामपुर कलां थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने 72 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बगराभारी निवासी रंगीलाल पुत्र रामस्वरूप के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, 5 नवंबर को अनीता (35) पत्नी संतराम की हत्या के मामले में रंगीलाल वांछित था। सोमवार को रामपुर कलां पुलिस ने जामनगर-बेधौरा रेलवे पुलिया के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस और दो खोखा बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, रंगीलाल रामपुर कलां थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसका हिस्ट्रीशीट नंबर 398A है और उसके खिलाफ लूट, चोरी, आबकारी तथा आर्म्स एक्ट समेत करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और सीओ सिधौली वेद प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष लल्ला गोस्वामी शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें