फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सीतापुर में 1.51 लाख दीपों से जगमगाया नैमिषारण्य, अयोध्या जैसी दिखी छटा

धनतेरस की शाम अष्टम वैकुंठ तीर्थ नैमिषारण्य 1.51 लाख दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। चक्रतीर्थ से मां ललिता देवी मंदिर तक दीपों की अद्भुत छटा ने अयोध्या के दीपोत्सव जैसा नजारा प्रस्तुत किया। भव्य रामोत्सव में करीब 800 कर्मचारियों ने दीप प्रज्ज्वलन की जिम्मेदारी संभाली। जिले के सभी विकासखंडों के कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रामकृष्ण भार्गव, राज्यमंत्री गिरीश मिश्र, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय भार्गव, सीडीओ दीक्षा जोशी, एसडीएम दीपक गुप्ता सहित जनप्रतिनिधियों और संत-महंतों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान सनातन ऋषि सत्संग महाआरती सेवा समिति के तत्वावधान में चक्रतीर्थ पर करीब 40 मिनट तक अष्टकोणीय महाआरती हुई। महंत राजनारायण पांडेय के सानिध्य में आचार्यों ने आरती संपन्न कराई। चक्रतीर्थ, मां ललिता देवी मंदिर और पंचप्रयाग तीर्थ में दीपों से जय श्रीराम, शुभ दीपावली, स्वस्तिक और ओम की आकृतियां सजाई गईं। विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने रंगोलियों के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को उकेरा। प्रमुख मार्गों पर फूलों और भगवा वस्त्रों से सजे स्वागत द्वार भी आकर्षण का केंद्र रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें