सीतापुर: जेएलएमडीजे इंटर कॉलेज के कक्षा 12 उत्तीर्ण छात्र कपिल गौतम ने कम लागत में ग्रीन जनरेटर (हरित विद्युत जनित्र) तैयार किया है। उनके इस नवाचार का चयन 53वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के लिए हुआ है। इसका आयोजन 14 से 19 दिसंबर तक केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी के ओल्ड पोर्ट ग्राउंड, गोर्बर्ट एवेन्यू (बीच रोड) में किया जाएगा। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की ओर से विद्यालय को आमंत्रण पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी गई है।