सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में चेतिया मार्ग पर जम्हिरिया गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। खेत की जुताई के बाद ट्रैक्टर सड़क पर चढ़ रहा था, तभी वहां से गुजर रही मोटरसाइकिल उससे टकरा गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया। घायलों की पहचान और उनकी हालत के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।