फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की अपील, आवश्यक हो तभी घरों से निकलें

जिले में भारी बारिश के दृष्टिगत राप्ती नदी बांसी एवं बूढ़ी राप्ती नदी ककरही का जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक महाजन द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा नदी तट का देखा गया। जनपद में लगातार हो रही बारिश से नदियों के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि आवश्यक होने पर ही घरों से निकले। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि निरंतर बंधों की निगरानी करते रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा लगातार सतर्क दृष्टि से निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला प्रशासन को सूचित करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें