संतकबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र के गोपियापुर गांव निवासी 34 वर्षीय टेंपो चालक धर्मेंद्र यादव का शव मंगलवार को महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर बैराज के पास कुआनो नदी में उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। मौके पर पहुंचे मृतक के भाई जितेंद्र यादव ने उसकी पहचान की।