कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को डुमरियागंज नगर के शाहपुर स्थित राप्ती नदी घाट पर भोर से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने नदी में स्नान कर घाट स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं की आवाजाही देर शाम तक जारी रही। सुरक्षा व्यवस्था के लिए घाट पर जगह-जगह इटवा पुलिस तैनात रही।