सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ क्षेत्र के चिल्हिया स्थित जनता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, उदयराजगंज कदवा बाजार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 115 जोड़ों के विवाह की प्रक्रिया शुरू हुई। समारोह में बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग शामिल हुए।