शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के बाईपास पर रविवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में बुधपुरा निवासी 21 वर्षीय जावेद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर पर सवार शोएब गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली दोनों पलट गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है।