शाहजहांपुर में भारतीय युवा चेतना मंच की ओर से हरि कौशल त्यागी जनकल्याण समिति के सहयोग से शिक्षक दिवस के अवसर पर रोजा स्थित कार्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाले जनपद के पांच शिक्षकों को दीपिका त्यागी स्मृति शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रिलायंस थर्मल के कंपनी हेड हरदेश तोमर ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन और समाजसेविका दीपिका त्यागी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। सम्मानित शिक्षकों में बेसिक शिक्षा से पीएमश्री सेहरामऊ दक्षिणी के प्रधानाध्यापक देवेश बाजपेई, जूनियर वर्ग से बिहारी लाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालगोदाम के प्रधानाचार्य सुनील तिवारी, माध्यमिक शिक्षा से सरदार पटेल इंटर कॉलेज के अध्यापक सुनील कुमार वर्मा, देवी संपद विद्यालय के कमलेश द्विवेदी और डीपी महाविद्यालय की अनम को स्मृति चिह्न, शॉल और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मंच के संस्थापक एवं अध्यक्ष नरेंद्र कुमार त्यागी, प्रवक्ता प्रदीप मिश्रा और अखिल भारतीय व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेंद्र शुक्ल ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन डॉ. विनय गुप्ता ने किया। कार्यक्रम संयोजक रवेंद्र त्यागी, नीरा त्यागी, मयंक मिश्रा, विद्यासागर त्यागी, योगेंद्र त्यागी, शेखर त्यागी, अन्नू पंडित, सुगंधा आदि मौजूद रहे।