अंतरराष्ट्रीय शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना ने सपा महासचिव मोहम्मद आजम खां की गिरफ्तारी को सरकार का जुल्म बताया। तबरेज राना ने एक शेर के जरिये सरकार पर निशाना साधा। कहा कि इनको हमारे सच से सदमे रहते हैं, यूं ही थोड़े हम पर मुकदमे रहते हैं। जुर्म यही है कि हम हैं खुदा वाले, वरना हमसे बड़े मुजरिम संसद में रहते हैं। उन्होंने साहित्य पर मंडराते खतरे पर भी चिंता जताई। राना ने कहा कि मुशायरे कम बचे हैं और उर्दू को सौतेला समझा जाता है। उन्होंने उर्दू की हिफाजत को अपनी जिम्मेदारी बताया। सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान पर भी उन्होंने बात की।