फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: रोडवेज में कल-पुर्जे नहीं, डिपो में खड़ी 11 बसें, त्योहार पर गहरा सकता है संकट

दिवाली से पहले शाहजहांपुर रोडवेज डिपो में कल-पुर्जों और टायरों का गंभीर संकट है। टायर के अभाव में सात बसें और बैटरी नहीं मिलने से चार बसें वर्कशॉप में खड़ी हैं। बीएस-6 बसों के जरूरी उपकरण भी उपलब्ध नहीं हैं। मुख्यालय को एक सप्ताह पहले मांग भेजी गई थी, पर सामान नहीं मिला। इससे दिवाली पर यात्रियों को बसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल, खराब उपकरण होने पर खड़ी बसों से निकालकर काम चलाया जा रहा है। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि लोको फोरमैन के जरिये मिली सूची को मुख्यालय भेज दिया गया है। यहां से लगातार डिमांड भेजी जा रही है। सामान मिलने पर खराब खड़ी बसों की मरम्मत कराकर उनका संचालन कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें