फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: रेलवे कॉलोनी और मालगोदाम में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

शाहजहांपुर में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत रेलवे कॉलोनी और स्टेशन के मालगोदाम क्षेत्र में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिथियों ने सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद मिथलेश कठेरिया ने रेल के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ श्रमदान किया। उन्होंने रेलवे कॉलोनी और मालगोदाम क्षेत्र में साफ-सफाई कर कूड़ा हटाया। लोगों को रेलवे परिसरों को स्वच्छ रखने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर सीएचआई त्रिलोक चंद्र, स्टेशन अधीक्षक एसके गौतम, वाणिज्य निरीक्षक एसके ठाकुर, पार्सल अधीक्षक शुभम सक्सेना, नरमू नेता नरेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें