फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: मुंबई से मंगाई गई गणेश जी की प्रतिमा, नौ दिन तक होंगे धार्मिक आयोजन

शाहजहांपुर में गणेश उत्सव की धूम है। विभिन्न स्थानों पर गणेशजी की प्रतिमाओं की स्थापना के लिए पंडाल सजाए गए हैं। महाराष्ट्र मराठा मंडल की ओर से सदर स्थित श्री रामचरन लाल धर्मशाला में भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके लिए पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाने का काम शुरू कर दिया गया है। भगवान गणेश की प्रतिमा विशेष रूप से मुंबई से मंगाई गई है। आयोजक नीरज वाजपेयी ने बताया कि गणेशजी की मूर्ति की स्थापना के बाद नौ दिन तक धार्मिक आयोजन होंगे। 15 से 19 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह और शाम आरती की जाएगी। इस बीच कथा भी कराई जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए पूजा-अर्चना और दर्शन की व्यवस्था रहेगी। 21 सितंबर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 22 सितंबर को गणेश उत्सव का समापन होगा। उधर, शहर के विभिन्न मोहल्लों में भी गणेश उत्सव को लेकर उत्साह दिखाई देने लगा है। लोग घरों में स्थापना के लिए गणेशजी की प्रतिमाएं खरीदकर ला रहे हैं। कई स्थानों पर छोटे पंडाल भी सजाए जा रहे हैं। गणेशजी की स्थापना के साथ ही शहर में धार्मिक माहौल बनने लगा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें