फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: कला उत्सव में बच्चों ने नृत्य और गायन से बांधा समां, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

शाहजहांपुर के माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जनपद स्तरीय कला उत्सव का आयोजन सुदामा प्रसाद स्कूल में किया गया। विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने नृत्य और गायन की प्रस्तुतियां देकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया और खूब तालियां बटोरीं। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार ने दीप जलाकर किया। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं ने कला के विभिन्न रूपों के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में जीआईसी के प्रधानाचार्य अनिल गंगवार, राखी मिश्रा समेत अन्य शामिल रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। अंत में विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें