फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, संडा खास न्याय पंचायत का रहा दबदबा

शाहजहांपुर। विकासखंड निगोही में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय ढकिया तिवारी के खेल मैदान पर किया गया। मुख्य अतिथि तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नियमित अभ्यास और मेहनत जरूरी है। खिलाड़ियों को लक्ष्य बनाकर तैयारी करनी चाहिए, ताकि जिला स्तर पर निगोही ब्लॉक को चैंपियन ट्रॉफी दिला सकें। प्रतियोगिता में ब्लॉक की आठों न्याय पंचायतों के प्राथमिक और जूनियर स्तर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विधायक ने हरी झंडी दिखाकर 50 मीटर बालिका दौड़ शुरू कराई। इसमें प्रिया ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय और कीर्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर की 100 मीटर बालक दौड़ में सुधांशु और बालिका वर्ग में प्रिया ने स्वर्ण पदक जीता। 200 मीटर बालक वर्ग में अनीस और बालिका वर्ग में खुशी ने पहला स्थान हासिल किया। कबड्डी बालक वर्ग में न्याय पंचायत निगोही विजेता और अजमतपुर उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में भी निगोही की टीम विजेता और अजमतपुर की टीम उपविजेता रही। उधर, भावलखेड़ा ब्लॉक की खेलकूद रैली हथौड़ा स्टेडियम में आयोजित हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें