फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजी काव्य और शायरी की महफिल, नकवी के काव्य संग्रह का विमोचन हुआ

शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला बाडूजई स्थित वीथिका तौकीर आर्टकेड में एक शाम एसए जाफर के नाम शीर्षक से हुए समारोह में कवियों व शायरों ने खूब तालियां बटोरी। इस बीच शायरा सबा नकवी सबा के काव्य संग्रह इनसाइड द लेटर्स का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष रतीश गर्ग ने दीप जलाकर किया। महफिल में असगर यासिर, हमीद खिजर, खलीक शौक, एडवोकेट गुलिस्तां खान, फैसल फैज, फहीम बिस्मिल, शाहिद रजा, शाहीना खातून शबनम, राशिद हुसैन राही आदि ने अपनी रचनाओं से खूब तालियां बटोरी। अलीगढ़ से आए तौकीर सा ने आत्ममंथन का संदेश देते हुए कहा कि इससे पहले की किसी और को आंका जाए, क्यों न खुद अपने गिरेबान में झांका जाए। आयोजक डॉ. मोहम्मद कमर ने बताया कि तौकीर आर्टकेड कला और साहित्य को समर्पित केंद्र है। यहां समय-समय पर कला एवं साहित्य से जुड़े आयोजन किए जाते हैं। फहीम बिस्मिल के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ. ऊषा गर्ग, सुधाकर तिवारी, सैयद नईम, ठाकुर दिनेश सिंह, मैनाज सय्यदा, शाहिद रजा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें