साइबर अपराध के बढ़ते मामलों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए बृहस्पतिवार को थाना महुली में पुलिसकर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर थाना की एक्सपर्ट टीम ने पुलिसकर्मियों को साइबर अपराध की रोकथाम और जांच के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी।