संतकबीरनगर के बखिरा थाना क्षेत्र के तरकुलवा गांव में शनिवार रात स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमा का पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से अनावरण किया। उन्होंने मां लक्ष्मी के चरणों में शीश नवाकर जिलेवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।