जिले में बुधवार को विभिन्न स्थानों पर आयोजित मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने देर रात विसर्जन स्थलों और निर्धारित मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी और सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।