खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के विधियानी मोहल्ले में रेलवे स्टेशन रोड स्थित भोजनालय पर हुए विवाद में दुकानदार चिरंजीव लाल जायसवाल की मौत के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को कोतवाली खलीलाबाद के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से उनकी मौत होने की पुष्टि हुई है। मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस चौथे आरोपी की तलाश में जुटी है।