दिवाली और छोटी दिवाली पर शहर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात डायवर्जन लागू किया है। शहर के अंदर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। ऐसे वाहनों को डीघा बाईपास से भुवरिया और पायलपार मार्ग होते हुए धनघटा की ओर भेजा गया। इससे बाजार क्षेत्र में भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था संभालने का प्रयास किया गया।