संतकबीरनगर में नवंबर के पहले सप्ताह से ही किसानों ने गेहूं की बुवाई शुरू कर दी है। खेतों में पर्याप्त नमी होने से किसान इसका लाभ उठाकर खेत तैयार करने और बुवाई में जुट गए हैं। किसानों का कहना है कि समय से बुवाई करने और मिट्टी में मौजूद नमी से फसल को बेहतर विकास का अवसर मिलेगा।