संतकबीरनगर के मेंहदावल क्षेत्र के जमोहरा गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने मंगलवार भोर में एक आरोपी राकेश यादव को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। बौधरा के पास हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।