फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रायबरेली मेंगाजे बाजे के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन

कस्बे के पूरे देवी मोहल्ले में शारदीय नवरात्रोत्सव के बाद श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया। गाजे बाजे के साथ निकले श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए गेगासो गंगा घाट पहुंचे। यहां विधि विधान से प्रतिमा का विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ाकर मां को भावभीनी विदाई दी। मां दुर्गा आराधना समिति की ओर से मोहल्ले में इस बार भी मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। नवरात्र के दौरान सुबह शाम पूजा-अर्चना और आरती हुई। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती रही। मोहल्ला निवासी रमेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दुर्गा माता मंदिर के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। यहां लगातार 28 वर्षों से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इस बार भी श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से पूजा अर्चना की। नवरात्र संपन्न होने के बाद परंपरागत तरीके से प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस मौके पर वीरेंद्र कुमार उर्फ मिस्टर, हरिशंकर, दीपू गुप्ता, कैलाश गुप्ता, आशीष चौरसिया, पवन कुमार, शिव प्रकाश, अभिषेक वर्मा, सुधांशु, संतोष, नीरज, कंचन माया, सुषमा, गीता और सोनू वर्मा समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें