फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रायबरेली में शिव पुराण कथा से पहले निकली भव्य कलश यात्रा, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा

चड़रई टोल प्लाजा के पास 11 से 17 सितंबर तक होने वाली शिव पुराण कथा से पहले गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। रामचंद्रपुर स्थित लखपड़ा बाग से शुरू हुई यात्रा कथा स्थल तक पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें हजारों महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर हिस्सा लिया। हाथी-घोड़े, बैंडबाजे और हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा आकर्षण का केंद्र रही। कलश यात्रा में कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय पत्नी, बेटी, बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शामिल हुए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी यात्रा में मौजूद रहे। हाथी-घोड़ों के साथ बैंडबाजों की धुन से पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया। हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा होने पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखा। कई हजार लोगों की मौजूदगी में कलश यात्रा कथा स्थल पहुंची। शिव पुराण कथा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें