फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल, जिला अस्पताल रेफर किया गया

लालगंज (रायबरेली)। कानपुर रोड पर मुबारकपुर गांव के निकट बुधवार को रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। खीरों थाना क्षेत्र के सकतपुर बरिगांव मजरे जोगापुर निवासी सचिन अवस्थी अपनी पत्नी अनुपमा अवस्थी के साथ बाइक से लालगंज कस्बे में इलाज कराने आ रहे थे। मुबारकपुर गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। सीओ सुजीत राय ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस बस और उसके चालक को कोतवाली ले आई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें