फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गंगा एक्सप्रेस वे पर बिल्ली को बचाने में डिवाइडर से टकराई कार, तीन घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर बीघापुर के निकट सोमवार को बिल्ली को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक मासूम बच्ची समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आ रहे दिल्ली पुलिस के एक जवान ने घायलों को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। बनारस निवासी राजकुमार पाठक अपनी पत्नी और बेटी के साथ अहमदाबाद से बनारस जा रहे थे। उन्हें अपनी सास की अंत्येष्टि में शामिल होना था। बिहार थाना क्षेत्र के बीघापुर के पास अचानक कार के सामने बिल्ली आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में राजकुमार पाठक, उनकी बेटी रिद्धि और चालक इलियास गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान पीछे से अपने वाहन से ओडिशा जा रहे दिल्ली पुलिस के जवान मोहित ने रुककर मदद की। उन्होंने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें