फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: दरोगा के सामने महिला डांसर ने दरोगा जी चोरी हो गई गाने पर किया नृत्य

रायबरेली: दरोगा के सामने महिला डांसर के दरोगा जी चोरी हो गई गाने पर नृत्य किया गया। दरोगा की डयूटी सुरक्षा के लिए लगी थी। बावजूद दरोगा महिला डांसर का नृत्य देख रहे थे। प्रकरण की जांच शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वायरल वीडियो भदोखर थाना क्षेत्र के भांव गांव का होना बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इसी सप्ताह भांव गांव में मेला लगा था। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई गई थी। दरोगा के सामने महिला डांसर गाने पर डांस कर रही है। वर्दी और पुलिस की मौजूदगी में इस तरह के गाने पर डांस पर लोग सोशल मीडिया पर नाराजगी जता रहे हैं। सीओ सदर आशीष निगम ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। दरोगा के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें