फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में सपा के चुनावी होमवर्क की ताकत का सियासत में दिखेगा प्रभाव!

रायबरेली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार से ही विधानसभा चुनाव के समर का एलान कर दिया। कारण दौरे में सपा ने अपनी चुनावी ताकत का अहसास करा दिया। भीड़ मैनेजमेंट में सपा अब तक सबसे भारी रही है। भीड़ चुनावी रोड शो जैसी दिखी। ऐसे में सपा हाईकमान की रणनीति अपने मकसद में कामयाब रही। बृहस्पतिवार को अखिलेश यादव के पीडीए रथयात्रा ने रायबरेली की सियासी गलियों में सपा की ताकत की चर्चा को तेज कर दिया। सपा जिस तरह से विधानसभा चुनाव का होमवर्क कर रही है, उसने विपक्षी दलों को भी सोच में डाल दिया है। भले ही इस बात को कोई स्वीकार न कर रहा हो, लेकिन भीतर खलबली शुरू हो गई है। भीड़ का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि चुरुवा सीमा से बछरावां तक केवल भीड़ और लाल टोपी पहने सपा कार्यकर्ता। जोश ऐसा कि जैसे चुनावी समर जीत लिया हो। अखिलेश भी पार्टी के इस होमवर्क को देखकर गदगद नजर आए। उम्मीद से कहीं अधिक भीड़ उनकी आंखों के सामने थी। ऐसा प्रयोग था, जो सफल होता दिखा। किसी तरह से यह रथ यात्रा जनसभा के अनुरूप नहीं लग रही थी, बल्कि चुनावी रोड शो का ट्रेलर जैसा दिखा। रायबरेली के सियासी मैदान में राजनीति के खिलाड़ियों के कार्ड हमेशा बंद रहते हैं। इससे ताकत का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। सपा की जिला कार्यकारिणी भी कभी भी किसी भी चुनाव में उस रौ में नहीं आई, जिससे उसकी पकड़ का अंदाजा लग सके। बृहस्पतिवार को सपा की जिला कार्यकारिणी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। शायद यही कारण रहा कि भीड़ थामे नहीं थम नहीं रही थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें