फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में रेलवे ट्रैक पर गिट्टी डालते समय श्रमिक को विषैले जंतु ने काटा, हालत बिगड़ी

रायबरेली में लालगंज क्षेत्र के उन्नाव-ऊंचाहार रेलखंड में सोमवार को रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर गिट्टी डालते समय एक श्रमिक को विषैले जंतु ने काट लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। साथी श्रमिकों उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। झांसी निवासी प्रभु दयाल रेलवे ट्रैक पर गिट्टी डालने का काम कर रहे थे। साथी श्रमिक देवेंद्र के मुताबिक प्रभुदयाल ट्रैक पर बैठकर गिट्टी निकाल रहे थे। इसी दौरान किसी विषैले जंतु ने उनकी पीठ पर काट लिया। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। साथी कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल सीएचसी की इमरजेंसी में भर्ती कराया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने बताया कि सर्पदंश स्पष्ट नहीं हो सका है। मरीज को निगरानी में रखकर उपचार दिया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें