रायबरेली में महाराजा अग्रसेन जी की 5180वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। वहीं अग्रवाल सुहृद समाज ने खेलकूद दिवस का आयोजन किया। यह कार्यक्रम रविवार को कचहरी रोड स्थित एक विद्यालय में हुआ। खेलकूद दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने हिस्सा लिया। महिलाओं की भी लेमन रेस और रस्साकशी की प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता के प्रथम वर्ग में इश्विक प्रथम, प्रनव द्वितीय, लवयांश तृतीय स्थान पर रहे। द्वितीय वर्ग में कृष्णा प्रथम, अव्यान द्वितीय एवं रूदविक अग्रवाल तृतीय रहे। शुभ लाभ प्रतियोगिता में अदिती प्रथम, पल्लवी द्वितीय, नेहा एवं अविशी तृतीय स्थान पर रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता के प्रथम वर्ग में धैर्य अग्रवाल के प्रथम, देवांश मित्तल के द्वितीय व नविका मित्तल के तृतीय पुरस्कार मिला। द्वितीय वर्ग में प्रथम पुरस्कार मायरा मित्तल, द्वितीय पुरस्कार काश्वी जैन व तृतीय पुरस्कार आन्या अग्रवाल को मिला। तृतीय वर्ग में प्रथम पुरस्कार आशी अग्रवाल, द्वितीय पुरस्कार अंश अग्रवाल तृतीय पुरस्कार भव्या अग्रवाल को मिला। चतुर्थ वर्ग में नित्या अग्रवाल प्रथम, शाल्वी अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहीं। टॉफी रेस में प्रथम स्थान पर रूधव बिन्दल, द्वितीय स्थान पर आरया अग्रवाल व तृतीय स्थान पर देवांग मित्तल रहे। 100 मीटर रेस के प्रथम वर्ग में आरूष मित्तल प्रथम, द्वितीय स्थान पर सिद्धांत जैन व तृतीय स्थान पर वेश अग्रवाल रहे। इही श्रतरह 50 मीटर बोरा रेस, स्लो साइकिल रेस, लूडो, म्यूजिकल चेयर, गोला फेंक एवं रस्साकशी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।