फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में अघोषित बिजली कटौती से आमजन बेहाल, मुश्किल से 10 घंटे मिल रही बिजली

रायबरेली में अघोषित बिजली कटौती और बार-बार ट्रिपिंग से आम उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भीषण गर्मी में रात-रात भर बिजली गुल रहने से लोग परेशान हैं। पंखे-कूलर बंद होने से बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी हो रही है, वहीं पानी की मोटर और रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। व्यापारी आशीष अवस्थी ने कहा कि 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया जाता है, लेकिन मुश्किल से 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इसमें भी बार-बार कटौती होने से आमजन काफी परेशान हैं। प्रमोद कुमार अवस्थी ने कहा कि अनियमित बिजली आपूर्ति से लोगों के जरूरी काम और कारोबार प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीण इंद्रपाल पासी ने कहा कि बिजली की समस्या से किसान और आम आदमी परेशान हैं। बिजली इस समय बहुत बड़ी समस्या बनी हुई है। कृपया इसका जल्द समाधान कराया जाए। वहीं बिजली विभाग के हरचंदपुर जेई हरिओम यादव और एसडीओ अखिलेश यादव के मोबाइल नंबर बंद होने के कारण उनका पक्ष नहीं मिल सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें