फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में इनर व्हील क्लब का डांडिया उत्सव धूमधाम से संपन्न

रायबरेली में भारतीय संस्कृति, आस्था और उल्लास के प्रतीक नवरात्र से दीपावली तक चलने वाले उत्सवों की शृंखला को आगे बढ़ाते हुए इनर व्हील क्लब, रायबरेली के तत्वावधान में आयोजित डांडिया उत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों, आकर्षक सजावट, मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों और सांस्कृतिक उल्लास से सराबोर इस आयोजन में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिला अजय कुमार की धर्मपत्नी शालिनी वर्मा तथा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्वप्निल पांडेय की धर्मपत्नी नेहा शुक्ला ने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने इनर व्हील क्लब द्वारा सामाजिक सेवा के साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को प्रोत्साहित करने की पहल की सराहना किया। उद्घाटन सत्र में क्लब की निदेशक संध्या भार्गव एवं करुणा गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें