फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी जिले से आ रही 1.50 क्विंटल घटिया पनीर रायबरेली के बछरावां में पकड़ी, कराई गई नष्ट

रायबरेली के अघौरा में घटिया पनीर बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड करने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) की टीम को बृहस्पतिवार को एक और सफलता मिल गई। अमेठी जिले से रायबरेली लाई जा रही 1.50 क्विंटल घटिया पनीर बरामद की गई। ई-रिक्शा पर लादकर पनीर को बेचने के लिए लाया जा रहा था। बछरावां में पनीर को जब्त करने के बाद नष्ट करा दिया गया। पनीर का नमूना भी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय मानिक चंद्र सिंह को बृहस्पतिवार की सुबह अमेठी जिले के अकेलवा में तैयार घटिया पनीर जिले में मंगवाने की सूचना मिली। मुखबिर की सूचना पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शेफाली रस्तोगी और महेंद्र कुमार यादव की टीम अमेठी से पनीर लेकर आ रहे ई रिक्शा को पकड़ने के लिए निकली। बछरावां बाजार में चेकिंग के दौरान संबंधित वाहन को रोककर जांच शुरू की तो प्लास्टिक के कैरेट में पनीर रखी मिली। जांच में पनीर की गुणवत्ता खराब मिली। करीब डेढ़ क्विंटल पनीर को जब्त कर लिया गया। पनीर ले जा रहे दो युवकों से पूछताछ की गई। पूछताछ में एक ने अपना नाम जोगिंदर बताया, जो खाद्य कारोबारी था। वाहन चालक ने अपना नाम सलीम बताया। ऑटो में 150 किलोग्राम पनीर भंडारित मिला। विक्रेता जोगिंदर ने बताया कि यह पनीर अकेलवा चौराहा अमेठी से खरीदा था। इसे रायबरेली की विभिन्न दुकानों पर सप्लाई करने के जा रहे थे। पनीर का नमूना लेने के बाद उसे नष्ट करा दिया गया। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर टीम को भेजकर चेकिंग कराई गई। डेढ़ क्विंटल घटिया पनीर बरामद की गई। नमूना लेने के बाद पनीर को नष्ट करा दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें