महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को मजबूत बनाने के लिए प्रतापगढ़ पुलिस ने मिशन शक्ति केंद्रों को 14 नई स्कूटियां दी हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने सीएसआर के माध्यम से मिली स्कूटियों का वितरण किया। पहले 10 स्कूटियां दी जा चुकी हैं। अब कुल 24 स्कूटियों से महिला पुलिस कर्मियों की गश्त और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई को गति मिलेगी।